Home latest भीम सेना का रक्तदान शिविर 10 अप्रैल को, डोटासरा ने किया पोस्टर...

भीम सेना का रक्तदान शिविर 10 अप्रैल को, डोटासरा ने किया पोस्टर विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

फुले और आंबेडकर जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होगा 17वां शिविर

योगेश ऋषिका, सीकर।

सीकर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं भीमराव अंबेडकर के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भीम सेना द्वारा 10 अप्रैल को प्रधान जी का जाव में 17वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर के पोस्टर का विमोचन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा किया गया।

भीम सेना के संस्थापक एडवोकेट अनिल तिड़दिया ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर श्रीश्री 108 श्री ओमदास जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा।

इस अवसर पर भीम सेना के घनश्याम वर्मा, एडवोकेट विजय चाहिल, लालचंद सांई, युवा कांग्रेस के दिनेश झीगर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश नागा, संदीप ढाका सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version