लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था द्वारा भीलवाड़ा में पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 61 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और काबिलियत के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करने से ही क्षमता का सही उपयोग होता है। जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि काबिलियत के अनुसार सभी का नाम रोशन होता है और समाज के कमजोर वर्गों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। पदमश्री पुरस्कार प्राप्त जानकीलाल भांड ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बालकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
जयकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और ये विद्यार्थी भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था हर वर्ष प्रतिभा सम्मान आयोजित करती रहेगी और सभी बालक समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और पदाधिकारियों में शामिल :
-
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरूलाल लखावत,
-
प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार बराला,
-
प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी,
-
जोधपुर जिलाध्यक्ष रामनिवास गेगावत,
-
राजसमंद जिला अध्यक्ष राजूलाल जूटक,
-
ब्यावर जिला अध्यक्ष भैरूलाल बागड़वा,
-
युवा प्रदेश संयोजक यशवंत चारण (कार्यक्रम संचालन)
सम्मानित विद्यार्थियों में प्रमुख नाम:
आकाश गौड, पूनम राव, धनंजय पोरवाड, हितेश बराला, अनुराग भांड, अवंतिका, रेणुका सांखला, ऋषिराज सांखला, तमन्ना राणा, भावना कुमारी, दिलीप कुमार, युवराज पोरवाड, तनीषा भांड, गायत्री भांड, अंकित बगड़वा, प्रफुल्ल राव, संजना भांड, दुर्गेश भांड, रीना कुमारी फोगा, विनीत भांड, मेहराम सांखला, करण चारण, आदित्य कुमार, काजल राव, करण हाथिका, जयश्री सिगदार, विशाल चारण, गौरव चारण, कविता राव, दर्शिल सगदार, पूनम धूलिया, खुशी खरेलवा, शिवानी गोगावत, सुभाष चंद्र काठा, खुशी भांड, नियति कुमारी फोगा, कृष्णपाल, कमल गोरेर, विकास कानूंगा, मोनिका गोरेर, अक्षिता खरेलवा, प्रिया चारण, भूमि राव, मीरांशु राव, चित्राकुमारी गोरेर, विशाल टूटू, विजेश बाघेला, राहुल कुमार भांड, राजनंदिनी चारण, गौतम सोपतका, गौरव गोरेर, जिज्ञासा राव, सुनीता सांखला, न्यासा बारेठ, बालकिशन भांड, हरिओम मोटिया, लाजवंती भांड, हिमांशी दड़क
सम्मान स्वरूप विद्यार्थियों को मोमेंटो, बेग, प्रशस्ति पत्र, उपरणा और नगद राशि प्रदान की गई।
