Home latest पूर्व मंत्री भारत सिंह कुंदनपुर का निधन कांग्रेस परिवार में शोक की...

पूर्व मंत्री भारत सिंह कुंदनपुर का निधन कांग्रेस परिवार में शोक की लहर

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुरराजस्थान की राजनीति को गहरा आघात पहुंचाते हुए राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह कुंदनपुर का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचाराधीन थे।
भरत सिंह कुंदनपुर ने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और अपने कार्यकाल के दौरान जनहित के कई निर्णय लिए। वे अपनी साफ-सुथरी छवि, सरल स्वभाव और जनता से गहरे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे।
उनके निधन पर कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि “भारत सिंह कुंदनपुर का निधन कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और गरीबों की आवाज बने।”
सचिन पायलट ने उन्हें “सादगी और ईमानदारी की मिसाल” बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजस्थान की राजनीति में भारत सिंह कुंदनपुर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version