Home accident भरतपुर में कॉन्ट्रैक्टर की दबंगई: सीवरेज मजदूरों पर फायरिंग, 4 घायल

भरतपुर में कॉन्ट्रैक्टर की दबंगई: सीवरेज मजदूरों पर फायरिंग, 4 घायल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 – CCTV फुटेज हुआ वायरल

भरतपुर: शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि एक कॉन्ट्रैक्टर और उसके साथी मजदूरों पर टूट पड़े, जिन्होंने शहर में सीवरेज का काम कर रहे थे। इस हमले में एक मजदूर के हाथ में गोली लगी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है।

घटना का विवरण

मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे जवाहर नगर इलाके से झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह विवाद सीवरेज लाइन का काम कर रहे मजदूरों और प्लॉट नंबर A-4 के मालिक पुष्पेंद्र सिंह के बीच हुआ था।

जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर के भगत सिंह चौराहे के पास सीवरेज का काम चल रहा था। मजदूरों ने खुदाई के बाद मिट्टी सड़क पर रख दी थी। पास ही रहने वाले कॉन्ट्रैक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने रात में मजदूरों से मिट्टी हटाने को कहा। मजदूरों ने रात में काम करने से मना किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

आरोप और घायल

सूत्रों के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पीके ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूरों पर मारपीट और फायरिंग की। इसमें सीवरेज ठेकेदार सतीश के हाथ में गोली लगी। अन्य तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मुख्य आरोपी ए-क्लास ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह और उनके साले बिरजू को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी भी जप्त कर ली गई। वहीं, कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

CCTV फुटेज और सतीश के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version