Home latest भारत विकास परिषद महेश नगर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

भारत विकास परिषद महेश नगर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । भारत विकास परिषद्  शाखा महेश नगर जयपुर का  दीपावली स्नेह मिलन समारोह  सेंट्रल टाउन हॉल महारानी फार्म में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों के परिवार एकत्रित आए जिसमें सदस्यों के माता-पिता, पुत्र पुत्रवधू व उनके बच्चे सभी सम्मिलित थे।
शुरुआत में 4:00 बजे से अल्पाहार के साथ ही बौद्धिक खेल कराए गए जिसमें सभी मातृशक्ति एवं पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। इसके पश्चात औपचारिक कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् से किया गया।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक  हेमंत जोशी एवं मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद बंसल, डायरेक्टर गीता परिचय अभियान का मार्गदर्शन मिला। आत्माराम  सिंघल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए जिसमे राष्ट्र भक्ति गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई।
उसके पश्चात भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी मातृशक्ति एवं सम्माननीय सदस्यों ने भाग लिया। सही उत्तर बताने वाले सभी प्रतिभागियों को भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
संरक्षक महेंद्र सिंघल द्वारा पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें मातृ शक्ति का विशेष सहयोग चाहा गया। शाखा अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version