लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 128 वें संस्करण का प्रसारण सुना। शहर के आठ बुथो सहित उपखंड के अनेक मंडलों पर मंडल अध्यक्षों के सानिध्य मे,अनेक जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया। क्षेत्र के बोसरिया गांव में मन की बात कार्यक्रम के देवली उनियारा विधानसभा संयोजक विष्णु जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल जगत में विभिन्न पदको के लिए खेल टीमों को बधाई दी। मोदी ने संविधान दिवस, राम मंदिर पर धर्म ध्वजा के आरोहण का जिक्र किया। मन की बात कार्यक्रम के 128 वें संस्करण की पांच विशेष बातें वोकल फार लोकल अपनाने की अपील, नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है, उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म बढ़ रहा है, स्थानीय उत्पादन अपने की अपील, वाराणसी में चौथा काशी-तमिल समागम का विशेष रूप से जिक्र किया।
इस अवसर पर उनियारा मे पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर लाल ढाडा,पार्षद मनोज शर्मा, सुरेश कुमावत, आसाराम चौधरी, दीपक गुर्जर,रमेश जांगिड,श्री नारायण गुर्जर,जय राम गुर्जर, शेर मीणा उपस्थित थे।बूथ संख्या 179 बोसरिया बूथ अध्यक्ष रामभरोस महावर, रामलाल गुर्जर ,छितर सेन, प्रहलाद टोडावता, रमेश गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, देव लाल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।