लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहाँ रविवार को बैरवा महासभा तहसील शाखा उनियारा की बैठक श्री देहलवाल जी महाराज मंदिर प्रांगण में अयोजित की गई ।जिसमें महर्षि बालीनाथ जयंती बैरवा दिवस 4 जनवरी 2026 को मनाने का निर्णय किया गया । समाज के सभी समाज सेवियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रतिभा सम्मान समारोह अयोजित किया जाए।
जिसमें प्रतिभावान छात्र – छात्राओं नवनियुक्त एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया एवं साथ ही समाज में व्याप्त कुरूतियां जैसे मृत्यु भोज ,नशा, जुआ आदि कई कुरुतियों पर प्रतिबन्ध लगाने का विचार किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यनारायण बेरवा उनियारा द्वारा की गई जिसमें जुगल किशोर बेरवा संरक्षक, जगदीश उपप्रधान ,हरिनारायण अध्यापक, महेंद्र बैरवा पूर्व पार्षद, सुवालाल बैरवा अध्यापक ,नरेंद्र बैरवा ,विनोद बैरवा, राजू लाल अलीगढ, पोखर बाजोलिया ,शंकर लाल सुथडा, हरिनारायण , धन्ना लाल ,सतवीर , ज्ञानचंद , राजू लाल , मदन , और राहुल कोषाध्यक्ष ,संजय बैरवा आदि पदाधिकारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
