लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर संगठन ने 44 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठनात्मक संतुलन और मजबूती का संदेश दिया है। इस कार्यकारिणी में 12 महिला कार्यकर्ताओं को शामिल कर महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की स्वीकृति के बाद कार्यकारिणी जारी की गई है। इसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
नई कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, पाक विस्थापित समुदाय के वरिष्ठ सदस्य, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और एससी समाज के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।
गोयल ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसंपर्क मजबूत होगा। कार्यकारिणी संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देगी।
घोषित सदस्यों में अजय सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रजापति, विजय शर्मा, राकेश गुर्जर, राजेन्द्र खरबास, दिनेश यादव, जगदीश चन्द्रावत, कैलाश जांगिड़, राजेन्द्र मेघवाल, पंकज कट्टा, आनन्द यादव, सुनील मिश्रा, महेश जांगिड़, राजेश सलोदिया, जया गौड़, रेखा सैन, अल्का खण्डेलवाल, नीलम अग्रवाल, स्नेहलता साबू, विजेता खडोलिया, प्रिया हल्दिया, राजकुमारी ब्रह्मभट्ट, शिल्पा शर्मा, आकांक्षा खाण्डल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मनोज रावत, रिंकू उमरवाल, राजेश अजमेरा, मुकेश जोशी, नीरज अग्रवाल, आशीष मेहता, हेमराज टाटीवाल, कमलेश पांचाल, दीप सिंह रावत, सत्येंद्र सतनाली, लव सिंह राठौड़, मेघना कुमावत, जितेंद्र शर्मा, संगीता शर्मा, बलराम सिंह शेखावत, अनमोल माथुर, हरीश शर्मा, शैलेश शाह और हेमंत चौहान शामिल हैं।