Home accident  बेकाबू ट्रेलर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

 बेकाबू ट्रेलर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कोटपूतली। आंतेला हाईवे पर नीलका पुलिया के पास निर्माण कार्य के चलते किए गए ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेकाबू ट्रेलर होटल की पार्किंग में घुस गया और पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुरजाराम यादव निवासी आंतेला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे स्थित होटल पार्किंग में जा घुसा और वहां से गुजर रहे सुरजाराम को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर को अनियंत्रित होकर पार्किंग क्षेत्र में घुसते हुए देखा जा सकता है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version