Home latest बीकानेर की बेटी ने राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन रजत...

बीकानेर की बेटी ने राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन रजत व एक कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। की बेटी कंचन बन ने राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त कर बीकानेर का नाम रोशन किया । परिणाम कंचन बन ने द्वितीय पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप 2024 25 में कंचन बन ने सोनल को सेमीफाइनल में 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर रजत पदक प्राप्त किया।कंचन बन ने पैरा सीनियर टेबल टेनिस नेशनल चैंपियनशिप 2024 25 में सोनल को सेमीफाइनल में 3-2 से हराकर रजत पदक प्राप्त किया ।इसी चैंपियनशिप में कंचन बन व प्रियंका की जोड़ी ने खुशी भादाणी व निशा की जोड़ी को 3-2 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
कंचन बन ने खेलो इंडिया पेरा गेम्स 2025 में प्रियंका शर्मा को सेमी फाइनल में 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बीकानेर की बेटी कंचन ने राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया कंचन बन के द्वारा तीन रजत वह एक कांस्य पदक जीत कर इतिहास बनाया।इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला उपाध्यक्ष भंवर सिंह कांधल सचिव भवानी सिंह व कोषाध्यक्ष अविनाश राठौड़ द्वारा टेबल टेनिस हॉल में खिलाड़ियों को मिठाई बांटी गई व खुशी जाहिर की व कंचन बन के उज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version