Home latest बरूधन ग्राम में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, 15 भेड़ों को बनाया...

बरूधन ग्राम में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, 15 भेड़ों को बनाया शिकार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बरूधन ग्राम में अज्ञात जंगली जानवर द्वारा करीब 15 भेड़ों को शिकार बनाए जाने तथा लगभग 10 भेड़ों को घायल करने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, बरूधन गांव निवासी राम कल्याण गुर्जर की भेड़ों पर देर रात हमला किया गया। हमले में बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, किंतु समाचार लिखे जाने तक संबंधित जंगली जानवर को पकड़ा नहीं जा सका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगली जानवर को पकड़ने तथा पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version