लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा द्वारा हमारी परंपराओं का आईना माने जाने वाले संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर वरिष्ठ नागरिक भवन में अपराह्न 2.30 बजे पारंपरिक अंताक्षरी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में भजन, शादी-ब्याह, जच्चा-बच्चा, राती-जगा तथा देशभक्ति गीतों पर आधारित अंताक्षरी कराई गई। इस रोचक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। अंताक्षरी के साथ-साथ धर्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में लगभग 60 मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गुणमाला अग्रवाल, संस्कृति सप्ताह प्रभारी शारदा चेचाणी, भगत शाखा से किरण सेठी, मदन खटोड़, कैलाश सोमानी, ओमप्रकाश भूतड़ा, सुरेश रावत, अमित काबरा, रामेश्वर सोमानी, प्रवीण बोहरा, कैलाश शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आशा दरगड एवं सुनीता नराणीवाल ने किया। समापन पर महिला संयोजिका मधु लढ़ा ने सभी उपस्थितजनों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
