लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर आयोजित विशेष ऑनलाइन जनसुनवाई ग्रामीणों के लिए प्रभावी समाधान मंच बनकर सामने आई। कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित डीओआईटी केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सात ग्राम पंचायतों के लोगों ने सीधे मंत्री से संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित कई मामलों में राहत प्रदान की गई।
इस पहल से ग्रामीणों को अपने गांव से ही प्रशासन तक पहुंचने का अवसर मिला और सुशासन की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।