Home latest अवैध बजरी खनन पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई की घोषणा

अवैध बजरी खनन पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई की घोषणा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भीलवाड़ा।
गंगापुर क्षेत्र के बागोर आमली मेगा हाईवे पर रात के समय अवैध बजरी माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पत्रकार प्रकाश चंद्र ने गुरुवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू से मुलाकात की और पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बजरी माफिया कानून की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं और दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।

जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगापुर एसडीएम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और अवैध बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा।

प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब अवैध बजरी माफियाओं पर नियंत्रण लग सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version