लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिला प्रमुख के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दुल्ला राम इंदलिया ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी निर्मला को हराया।
चुनाव परिणाम के अनुसार, दुल्ला राम इंदलिया को 26 वोट मिले, जबकि निर्मला को केवल 5 वोट मिले। इस जीत के मौके पर श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदोरा, श्रीकरणपुर विधायक रुपिंद्र सिंह रूबी कुन्नर, कांग्रेस प्रभारी जियाउर रहमान, रायसिंहनगर विधायक सोहनलाल, जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल दिखाई दिया।