Home latest अशोक चांदना का बड़ा बयान — “कांग्रेस पार्टी के साथ हूं, नरेश...

अशोक चांदना का बड़ा बयान — “कांग्रेस पार्टी के साथ हूं, नरेश मीणा के नहीं”

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
अंता उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को समर्थन का ऐलान
 अंता  ।अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की स्थिति अब साफ होती जा रही है। पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कांग्रेस पार्टी और पार्टी प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के साथ हैं।
अशोक चांदना ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अंता का प्रभारी बनाया है और वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा —
 “मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। अगर मेरा सगा भाई भी निर्दलीय या दूसरी पार्टी से चुनाव लड़े, तो भी मैं पार्टी के साथ ही रहूंगा। कबड्डी में कोई ‘काका जी’ नहीं होता।”
जब उनसे पूछा गया कि नरेश मीणा से उनकी दोस्ती है, क्या वे उनके साथ रहेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट कहा —
 “दोस्ती अपनी जगह है, पार्टी अपनी जगह। हम कांग्रेस पार्टी के लिए यहां आए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के लिए ही प्रचार-प्रसार करेंगे।”
पूर्व मंत्री चांदना ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, और वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
इससे पहले पूर्व  प्रहलाद गुंजल ने भी कहा था कि वे नरेश मीणा के साथ नहीं, बल्कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के साथ हैं। गुंजल ने कहा कि वे एक अनुशासित कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और पार्टी लाइन से हटकर कोई काम नहीं करेंगे।
कांग्रेस के कई अन्य विधायक और कार्यकर्ता, जो कभी नरेश मीणा के समर्थक या करीबी माने जाते थे, उन्होंने भी यह साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में नहीं जाएंगे।
अब यह स्पष्ट है कि नरेश मीणा को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी राजनीतिक लड़ाई अकेले ही लड़नी होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राजनीति में स्थायी दोस्ती या रिश्ते नहीं होते — यहां विचारधारा और पार्टी अनुशासन सर्वोपरि होता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version