Home latest अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क  

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारतभीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा वर्ष भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 500 प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान, भीलवाड़ा के आर्थिक सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगानेर में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना सुनील जागेटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा डॉ. भागचंद सोमानी, जगदीश मूंदड़ा, दिनेश बिड़ला और रामचंद्र मूंदड़ा मौजूद थे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य वी.पी. सिंह कार्यक्रम में सानिध्य रूप में उपस्थित रहे।

 20 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला शिक्षा सचिव डॉ. भागचंद सोमानी ने क्लब की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि क्लब की 132 जिला शाखाएं पूरे देश में सक्रिय हैं। इसी क्रम में विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चेतना जागेटिया ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन दो घंटे नियमित अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य वी.पी. सिंह ने क्लब द्वारा ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा सचिव इंदिरा सोमानी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्लब के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

इस आयोजन से विद्यार्थियों में न केवल उत्साह का संचार हुआ, बल्कि समाज में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने की भावना को भी बल मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version