लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विद्यालय के बच्चों ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया प्रदर्शन
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर चेतना विशेष आवासीय विद्यालय द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली नगरपालिका बस स्टैंड से निकलकर टोंक रोड स्थित विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल टाडा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने जयपुर में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत राजस्थान गेम्स ऐथलेटिक्स 2025 में 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। अतिथियों ने विजेता बच्चों का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि शंकर लाल टाडा ने कहा कि दिव्यांग दिवस समाज में दिव्यांग लोगों को सम्मान और समान अधिकार दिलाने, भेदभाव को दूर करने के लिए मनाया जाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को सुलभ और सतत विकास के अवसर दिए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक प्रगति और समानता सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गोत्तम, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश साहू, महामंत्री मनोज शर्मा, विद्यालय अधीक्षक नवल शर्मा, शादाब खान, संजय कुमार, लोकेश भारद्वाज, शैतान यादव, अंतिमा शर्मा, सीताराम चौधरी, अभिषेक गुर्जर, मीनू नरूका सहित अन्य दिव्यांग बच्चे और नागरिक उपस्थित रहे।