लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की रणनीतिक बैठक, बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प
अंता (बारां)।
आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर सशक्त तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में रहे प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती,
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार,
मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. मजीद मलिक (कमांडो),
मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष फारूक राणा, अयूब खान, हमीद शेख,
मोर्चा प्रदेश मंत्री विकार खान,
बारां अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मकसूद अली,
झालावाड़ जिला अध्यक्ष मुकीम अब्बासी,
तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता अली मस्तान, इकबाल नेता, सईद अहमद, अब्दुल रज़ाक, पप्पू नेता, एहसान अंसारी, आरिफ मैतवाल और असलम मंसूरी उपस्थित रहे।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया।
️ वक्ताओं ने कही यह बात
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की राष्ट्रहितकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है और अंता विधानसभा उपचुनाव में यह मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे भाजपा की नीतियाँ हर घर तक पहुँच सकें।