लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (JECC) में 9,300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ‘नव विधान-न्याय की नई पहचान’ का उद्घाटन भी किया।
मुख्य हस्तांतरण और घोषणाएँ:
-
विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म: 40 लाख विद्यार्थियों हेतु 240 करोड़ रुपये का वितरण।
-
दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध सब्सिडी: 364 करोड़ रुपये।
-
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग।
-
150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का रजिस्ट्रेशन शुभारंभ।
-
विकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजना का विमोचन।

प्रमुख विकास कार्य और लोकार्पण:
-
भूसावर बाईपास व सड़क निर्माण: 436.54 करोड़ के 20 कार्य।
-
पशु चिकित्सा उपकेंद्र व अस्पताल: 1,108.57 करोड़ के 57 कार्य।
-
बीमा भवन, उप-पंजीयक एवं उप-महानिरीक्षक कार्यालय: 179.69 करोड़ के 3 कार्य।
-
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, उप-स्वास्थ्य केंद्र, एनआरएचएम, वन स्टॉप सेंटर, राजकीय आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक अस्पताल, ITI, महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, ऊर्जा और खेल के अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0 शहरी पेयजल योजना और ग्रामीण जल परियोजनाओं सहित कुल 9,300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों में सड़क, भवन, पेयजल, बिजली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के सैकड़ों कार्यों का शिलान्यास किया गया।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये परियोजनाएँ राजस्थान के समग्र विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।