Home latest अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने घोषित की जिला स्तरीय कार्यकारिणी

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने घोषित की जिला स्तरीय कार्यकारिणी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 14 तहसील अध्यक्षों की घोषणा

सवाई माधोपुर। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना की ओर से सोमवार को जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट रंगलाल गुर्जर ने संगठन पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।

एडवोकेट रंगलाल गुर्जर ने बताया कि संगठन की ओर से सवाई माधोपुर जिले की 14 तहसीलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में देवसेना विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है, जिसके लिए संगठन स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य गांव-ढाणी स्तर तक पहुंचकर देवसेना के 50 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का है। इसके लिए पदाधिकारी क्षेत्र में व्यापक संपर्क अभियान चलाएंगे और अगले छह माह में इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

रंगलाल गुर्जर ने कहा कि इसके बाद सरकार से गुर्जर आरक्षण को नई अनुसूची में शामिल करने, नगर निकाय, पंचायत और विधानसभा चुनावों में एसटी/एससी की तर्ज पर आरक्षण देने की मांग की जाएगी। यदि सरकार द्वारा मांगें नहीं मानी जाती हैं तो देवसेना के सदस्य जंतर-मंतर कूच करेंगे और मांगों के पूरा होने तक अहिंसात्मक आंदोलन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version