Home latest अजमेर में सेवा संकल्प के साथ मनाया अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन

अजमेर में सेवा संकल्प के साथ मनाया अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर (नितिन मेहरा, वरिष्ठ संवाददाता)
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से दिन को खास बनाया। 3 मई को अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न इकाइयों ने कोटड़ा स्थित अपना घर आवासीय विद्यालय में मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया।

बच्चों के साथ साझा की खुशियां

पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती और डॉ. द्रोपदी कोली के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पेस्ट्री और पेटीज वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने स्वयं अल्पाहार परोसकर सेवा और अपनत्व का संदेश दिया।

गहलोत की विचारधारा पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बाहेती ने अशोक गहलोत की गांधीवादी सोच और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद ने बताया कि इस सेवा कार्य में नौरत गुर्जर, लक्ष्मी धोलखेडिया, सर्वेश पारीक, पुष्पा राजोरिया, पंकज छौटवानी, राजेश गोडीवाल, विकास चौहान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अशोक गहलोत के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version