लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: नितिन मेहरा, अजमेर
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के बजरंग मंडल द्वारा बांके बिहारी गार्डन में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य आगाज हुआ। पहले दिन 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और जलपान के साथ हुई। पहले सत्र में ‘भाजपा का इतिहास और विकास’ विषय पर मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने प्रस्तावना रखी, जबकि संगठन प्रभारी हेमंत विजय ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा और संघर्षों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक किशन सोनगरा, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी और जिला महामंत्री राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यपद्धति और संगठनात्मक कौशल पर जोर
दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने भाजपा की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए अनुशासित कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की। अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ा समन्वय
दिनभर के सत्रों के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे आपसी भाईचारा और समन्वय मजबूत हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकास माथुर ने किया।
दूसरे दिन होंगे महत्वपूर्ण सत्र
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला।
