Home latest तारागढ़ किले का बदलेगा स्वरूप, 20 करोड़ से होगा कायाकल्प; कन्वेंशन सेंटर...

तारागढ़ किले का बदलेगा स्वरूप, 20 करोड़ से होगा कायाकल्प; कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

(रिपोर्ट: नितिन मेहरा, अजमेर)

अजमेर। तारागढ़ किला के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राज्य सरकार ने किले और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना के तहत किले का जीर्णोद्धार किया जाएगा, साथ ही अत्याधुनिक म्यूजियम, सुंदर पार्क, पार्किंग और कैफे जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रशासन अजमेर के इतिहास को दर्शाने के लिए लेजर शो या डॉक्यूमेंट्री शुरू करने पर भी विचार कर रहा है, जिससे पर्यटकों को नया अनुभव मिल सके।

28 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर

शहर के विकास को गति देने के लिए 28 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। इसका वर्क ऑर्डर जल्द जारी होने की संभावना है, जिससे बड़े कार्यक्रमों और सम्मेलनों के आयोजन के लिए अजमेर को नया मंच मिलेगा।

अतिक्रमण हटाने पर जोर

बैठक में अधिकारियों को नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, भविष्य में कब्जों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तारबंदी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासनिक सक्रियता

जिला प्रशासन का फोकस बजट घोषणाओं को समय पर लागू करना और अजमेर को एक आधुनिक व व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।

यह परियोजना न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर को नया जीवन देगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version