Home latest  अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती

 अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर (डब्ल्यू  गोस्वामी)

जयपुर के प्रताप नगर, सांगानेर में सोमवार, 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष डॉ. लोकेश गुप्ता के अनुसार, प्रातः 7 बजे पिंजरापोल गोशाला के सामने श्योपुर रोड पर अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरकर प्रातः 10 बजे इंडियन ओवरसीज स्कूल प्रांगण में महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा के संयोजक जी.पी. सिंघल ने बताया कि यात्रा में श्री गणेश जी, श्री अग्रसेन जी, माधवी जी, महालक्ष्मी जी, श्री राम दरबार और अग्रकुल के अठारह राजकुमारों की सजीव झांकी प्रमुख आकर्षण रही। घोड़े, ऊंट, बघ्घी और बैंडबाजा ने यात्रा की भव्यता बढ़ाई। अग्रबंधुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथियों में प्रो. अशोक अग्रवाल (राजस्थान विश्वविद्यालय), समाजसेवी कमल नानूवाला, जी.पी. गुप्ता और निदेशक इंडियन ओवरसीज स्कूल शामिल थे। शोभायात्रा में लाटरी कूपन के माध्यम से ग्यारह अग्रबंधुओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समिति के महासचिव भगवान सहाय सिंघल ने बताया कि 28 सितंबर, रविवार को शिवम गार्डन में मुख्य कार्यक्रम एवं सहभोज के साथ समारोह संपन्न होगा। इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त सचिव डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण भी होंगे। इस दौरान समिति की कार्यकारिणी, महिला मंडल और नवयुवक मंडल की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version