Home latest एडवोकेट ए-के जैन का निधन,नहीं रहे कानून के प्रहरी

एडवोकेट ए-के जैन का निधन,नहीं रहे कानून के प्रहरी

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। सत्ता और प्रशासन की आँखों में आँखें डालकर जनहित की आवाज़ बुलंद करने वाले जयपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ए.के. जैन का आकस्मिक निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
जनहित याचिकाओं के माध्यम से सरकार को फैसले बदलने पर मजबूर करने वाले एडवोकेट जैन निडरता, तर्क और संविधान के सच्चे प्रहरी थे। सिविल और क्रिमिनल मामलों के विशेषज्ञ जैन पत्रकारों के लिए भी एक भरोसेमंद विधिक आवाज़ थे—खबरों में उनका वर्ज़न ही प्रमाण माना जाता था।
आज शाम आए हार्ट अटैक के बाद जयपुर के मैक्सवेल अस्पताल में इलाज के दौरान उनका यूँ अचानक चला जाना सभी को स्तब्ध कर गया है। उनके निधन से न्यायिक जगत, पत्रकारिता और जनहित की लड़ाई में एक मजबूत स्तंभ टूट गया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version