लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संवाददाता –पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। आसींद विधानसभा में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के सम्मेलन में अभियान के सह संयोजक, राजस्थान सरकार में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
ओमप्रकाश भडाणा ने हर घर तिरंगा और वोकल फॉर लोकल जैसे राष्ट्रवादी अभियानों के माध्यम से देशभक्ति और स्वदेशी की भावना बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों से देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
सम्मेलन के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियानों का महत्व और उनके प्रभाव पर भी चर्चा हुई। लोगों को जागरूक किया गया और स्थानीय उत्पादों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर विधायक जब्बर सिंह सांखला, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, और अभियान के विधानसभा संयोजक रामचन्द्र सेन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लोकल अभियान के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
