Home education आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय में फौजदारी मूट कोर्ट का सफल आयोजन

आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय में फौजदारी मूट कोर्ट का सफल आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

मांडलगढ़। गांधीनगर सेक्टर पांच स्थित आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय में विधि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फौजदारी मूट कोर्ट का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र का द्वितीय मूट कोर्ट था, जिसका आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं गंभीरता के साथ इसमें भाग लिया।

महाविद्यालय के समन्वयक गौरव त्यागी एवं उप-प्राचार्य डॉ. प्रभा भाटी ने बताया कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक विधिक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से इस मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। विधि व्याख्याता जफ्फर हुसैन वैलिम ने कहा कि मूट कोर्ट विद्यार्थियों के लिए न्यायालय की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे उनकी तर्कशक्ति, विधिक विश्लेषण क्षमता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास होता है।

मूट कोर्ट “महाराष्ट्र राज्य बनाम शीना बोरा” जैसे चर्चित आपराधिक प्रकरण पर आधारित था। इस केस में वर्ष 2015 में मुंबई पुलिस द्वारा एक ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद 2012 में हुई हत्या का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि युवती शीना बोरा, जिन्हें इंद्राणी मुखर्जी की बहन बताया जाता था, वास्तव में उनकी बेटी थीं। कथित रूप से इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर की संलिप्तता से हत्या कर शव को रायगढ़ के जंगल में ठिकाने लगाया गया था। बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया और यह देशभर में चर्चित हुआ।

मूट कोर्ट में विद्यार्थियों ने विभिन्न न्यायालयीन भूमिकाएं निभाईं। सेशन न्यायाधीश की भूमिका कविता धाकड़ ने निभाई, जबकि अभियोजन पक्ष में अर्चना वर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह तथा बचाव पक्ष में मोहम्मद हमजा एवं देवेन्द्र सिंह ने पक्ष रखा। अन्य भूमिकाओं में चिकित्सा अधिकारी के रूप में मुकेश रेगर, फॉरेंसिक विशेषज्ञ के रूप में सचिन सिंगल, सीबीआई अधिकारी के रूप में राजगोपाल सिंह भाटी, रीडर के रूप में निशा नीलगर, स्टेनोग्राफर के रूप में राज्यवर्धन सिंह तथा सरकारी गवाह के रूप में हरलाल बैरवा ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एल. पोखरना सहित जमीर आलम, सोनिया राजोरा, मेहा डाड, डॉ. प्रियंका शर्मा, सोनू कुमार मेघवंशी, ललित कुमार मीणा, डॉ. अनिल कुमार एवं दीपक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के तर्कों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

मूट कोर्ट आयोजन में विधि व्याख्याता अमित कोहली, गजेंद्र जोशी एवं अन्य व्याख्याताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version