Home accident आकाशीय बिजली गिरने से हवेली की छत गिरी, अधेड़ की मौत, घर...

आकाशीय बिजली गिरने से हवेली की छत गिरी, अधेड़ की मौत, घर टूटा

0

लोक टुडे न्यूज नेट

दो मंजिला हबेली पर आकाशीय बिजली गिरने से गिरी मकान की पट्टीयां, एक व्यक्ति की मौत

राजेंद्र शर्मा जती- ब्यूरो चीफ
रुदावल, भरतपुर। भरतपुर में रुदावल कस्बे के घटिया मोहल्ला में अर्धरात्रि के बाद एक दो मंजिला हवेली पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे हवेली की दूसरी मंजिल की छत की पट्टियां टूटकर गिर गई, जिस घटना मे हनुमान मंदिर पर प्रसाद की रेहड़ी की दुकान लगाने बाले 50 वर्षीय महेश गोयल की मौत हो गई,हादसे के दौरान मृतक की 45 वर्षीया पत्नी मंजू और बच्चे हवेली के दूसरे कमरे में सो रहे थे जो हादसे का शिकार होने से बच गए। घटना रात करीब तीन बजे की बताई गई है। आकाशीय बिजली गिरने की आवाज और मकान के गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर पड़ौसी मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version