Home latest आदित्य कश्यप को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से नवाजा

आदित्य कश्यप को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से नवाजा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्टर: अजय राज, नवरंगपुरा

टोंक। स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

प्रो. वी.एल. शर्मा ने बताया कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर आदित्य कश्यप को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आदित्य कश्यप को बधाई देने वालों का तांता लग गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version