Home rajasthan 9 दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिला, कुत्ता लेकर भाग...

9 दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिला, कुत्ता लेकर भाग रहा था युवक का कटा हुआ सिर

0

जयपुर ।खबर कानोता थाना इलाके के गांव रामसर पलावाला से हैं जहां एक कुत्ते के मुंह में युवक का सर कटा हुआ देखकर लोग दहशत ना आ गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में सर्च किया तो इस दौरान एक बंद बड़े घर से बदबू आ रही थी । इसके बाद जब घर की तलाशी दी गई तो बारे में से शव के कई टुकड़े बरामद किए । डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि परिवार का आरोप है की युवक का अपहरण कर हत्या की गई है। इसी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। इसके बाद युवक की पहचान लसाडिया गांव के रहने वाले विष्णु बैरवा पुत्र रामेश्वर बेरवा के रूप में हुई । युवक की पहचान मृतक के भाई राजेश बेरवा में ने उसके कपड़ों से की।

पुलिस कार्यवाही करती तो जिंदा रहता युवक

मृतक के भाई राजेश बैरवा ने बताया कि उसके छोटे भाई विष्णु को 17 अगस्त को दो युवक दोपहर 1:00 बजे बाइक पर बैठ कर ले गए थे, तब से कोई संपर्क नहीं हो पाया। गुरुवार को कानोता थाने में मृतक विष्णु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की । उन संभावित आरोपी युवकों से भी किसी तरह की अभी तक पूछताछ नहीं की गई। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद युवक का जिंदा होता। फिलहाल पुलिस शव को मोर्चरी में रखवा कर मामले की जांच कर रही है । डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मौके पर कुछ सबूत जुटाए हैं जिस घर में विष्णु का शव मिला है । वहां रहने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है और पूछताछ की जा रही है ।इसके लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है । साथ ही कुछ लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उन लोगों से ही पूछताछ करेगी जिनके साथ विष्णु घर से निकला था

डीसीपी यादव ने बताया कि परिवार के सदस्यों से विष्णु और उसके दोस्तों के बारे में जानकारी ली जा रही है । विष्णु बैरवा जिन दो लोगों के साथ घर से निकला था उनकी तलाश की जा रही है । परिजनों का आरोप है कि उन्हीं लोगो ने शराब पिलाने के बाद विष्णु का गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए।

परिजनों ने प्रदर्शन किया

मृतक के परिजनों और बैरवा समाज के लोगों ने कानोता थाना पुलिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और मृतक के परिजनों उचित मुआवजा देने की मांग की ।स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि नहीं दिए जाने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी तब तक उन्होंने सबका पोस्टमार्टम करने से भी इंकार कर दिया पुलिस समझाईस में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version