Home rajasthan गहलोत जी सपने देख रहे हैं 2030 के जनता 2023 में हटा...

गहलोत जी सपने देख रहे हैं 2030 के जनता 2023 में हटा देगी – वसुंधरा

0

जयपुर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन 2030 को लेकर जोरदार कटाक्ष किया है। राजे ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश की जनता राजस्थान की मौजूदा गहलोत सरकार को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ही सत्ता से बाहर करने वाली है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विजन 2030 की बात कर रहे हैं ,जो हास्यास्पद है । जब आप 2030 में मुख्यमंत्री रहोगे ही नहीं, तब आप 2030 के विजन को कैसे पूरा करोगे

पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी झूठें सपने देखना बंद करो।थोड़ा इंतज़ार करो,आपको तो प्रदेश की जनता दिन में ही तारे दिखाने वाली है।
उन्होंने कहा कि आप कौनसे 2030 के विजन की बात कर रहे हो,आपने तो प्रदेशवासियों को ऐसे सपने 2018 के चुनाव से पहले भी दिखाये थे,वह आज तक पूरे नहीं हुए।न किसानो की संपूर्ण कर्ज माफी हुई।न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला।
उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रदेश को अव्वल बनाने की बात भी कही है।हाँ यह सही है कि राजस्थान अव्वल बना तो है,लेकिन महिलाओं और दलितों के अत्याचार में।बेरोज़गारी में।महंगाई और भ्रष्टाचार में।
कानून व्यवस्था की ऐसी दुर्गति तो आजादी के बाद से लेकर अब तक कभी किसी ने नहीं देखी।
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा,अन्नपूर्णा रसोई,अन्नपूर्णा भंडार, मोबाइल जैसी योजनाओं का नाम बदल कर आपने खुद की पीठ थपथपा ली।राजस्थान के लिये जीवनदायनी बनने वाले मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और नारी शक्ति को स्वावलंबी बनाने वाली दुनिया की बेहतरीन भामाशाह योजना को बंद कर दिया।आपका यह कौनसा विजन 2023 है।

आप जनता की भावनाओं के साथ इस तरह की बात करके उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version