Home latest 69वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

69वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में रविवार को 69वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष भाजपा देहात मंडल ककोड़ महावीर गुर्जर और पंचायत प्रशासक लादूलाल रैगर रहे।

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गीता मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश चंद धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अलीगढ़, कचरावता प्रशासक दिलीप सिंह नरूका, अध्यक्ष जीएसएस पलाई प्रधान गुर्जर, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामस्वरूप धाकड़, विधायक प्रतिनिधि राजूलाल धाकड़, रामकिशन गुर्जर, समाजसेवी शेरसिंह सोलंकी, अध्यक्ष चारभुजा नाथ मंदिर विकास समिति पलाई और पूर्व सरपंच सोहन लाल धाकड़ उपस्थित रहे।

अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने बॉल किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच बोरखंडी और पागड़ी टीम के बीच खेला गया, जिसमें बोरखंडी की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता में 17-19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 300 खिलाड़ी 32 टीमों के रूप में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version