लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 113 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
पादूकलां | कस्बे के राणा शिक्षण संस्थान, पवनकुंज गोरो का बास, अंबे चौक पादूकलां में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्य ज्योति अस्पताल, जैतारण से आई चिकित्सा टीम का राजस्थानी परंपरा अनुसार माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
स्व. रामजीवनी बाई व स्व. गंगाविशन कालानी की स्मृति में आयोजन
रामायण मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार हटीला ने बताया कि शिविर का आयोजन रामायण मंडल, समस्त ग्रामवासी एवं आर.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्व. रामजीवनी बाई एवं स्व. गंगाविशन कालानी की स्मृति में, दिव्य ज्योति अस्पताल, जैतारण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 
579 मरीजों की जांच, निःशुल्क दवाइयां वितरित
शिविर के दौरान 579 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा सभी को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच के उपरांत 113 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
चयनित मरीजों को आर.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बस द्वारा दिव्य ज्योति अस्पताल, जैतारण ले जाया गया, जहां उनका निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद दवाइयां व चश्मा भी निःशुल्क
ऑपरेशन के पश्चात मरीजों को सात दिन की दवाइयां एवं काला चश्मा निःशुल्क प्रदान किया गया तथा बस द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से पादूकलां वापस भेजा गया। यह शिविर मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए जीवन में नई रोशनी लेकर आया।
सामाजिक दायित्वों का निरंतर निर्वहन
रामायण मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार हटीला ने कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही है। वहीं, दिव्य ज्योति अस्पताल के संचालक शिव प्रकाश कलानी ने बताया कि आर.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगातार निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इनका रहा विशेष सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में छोटू वैष्णव डुकिया, श्यामसुंदर दाधीच, अमराराम लामरोड, राजेंद्र टेलर, भंवरलाल गोरा, शैलेंद्र सिंह राजपुरोहित, जयप्रकाश शर्मा, मनसुख प्रजापत, चेनाराम दुसातवा, घनश्याम जांगिड़, राजेंद्र सांड, टीकमचंद वैष्णव, प्रहलाद प्रजापत, हमीद गोरी, आशाराम फौजी, पवन सेन, अशोक कुमार तिवाड़ी, बस्तीराम प्रजापत, देवदास वैष्णव, राकेश प्रजापत, नेनाराम खटकड़, मुकेश लखारा, पवन लखारा, मुन्नालाल सोनी, सुनील टेलर, कैलाशचंद सोनी, वासुदेव पारीक, गणेशराम उपाध्याय, नरेंद्र लखारा, राहुल भट्ट, डॉ. युवराज, सुनील परिहार, गणेशराम प्रजापत सहित रामायण मंडल, श्याम मित्र मंडल, चारभुजा मित्र मंडल, युवा गौ सेवा संगठन, चारभुजा महिला मंडल, गोगाजी गौशाला सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।