Home latest 41 बार रक्तदान करने वाली आशा कवर का सम्मान

41 बार रक्तदान करने वाली आशा कवर का सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित समारोह में मिला सम्मान, आयोजकों का जताया आभार

जोधपुर। (बृजकिशोर पारीक) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में 41 बार रक्तदान कर चुकीं रक्तवीरांगना एवं समाज सेविका आशा कवर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सिद्धार्थ सोशल सर्विस की पूरी टीम एवं विनोद सिंघवी का आभार व्यक्त किया।

आशा कवर ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह बेहद शानदार, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि इस गरिमामयी मंच पर उन्हें जो सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन मिला है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज कल्याण और रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में संस्थाओं और समाजसेवियों का समर्पण अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है।

आशा कवर ने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version