Home rajasthan श्री करनपुर में युवक पर हमला, आरोपी फरार

श्री करनपुर में युवक पर हमला, आरोपी फरार

0

श्रीकरणपुर (भीम सिंह वरिष्ठ संवाददाता)
कस्बे में कुछ देर पहले गौरव पथ पर जादूगर सम्राट शंकर के घर के पास मिले मोटरसाइकिल व गिरे हुए हथियार और हुए झगड़े का मामले मैं नया मोड़ आ गया है । बताया जा रहा है कि, बाइक पर सवार एक युवक को‌ कार चालक ने मारी जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के पश्चात कार से निकले तीन-चार नकाबपोश युवकों ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर हमला किया। कार सवार युवकों ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर हथियार से मारपीट की। घटना को अंजाम देकर कार सवार नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक को एक अन्य बाइक सवार युवक द्वारा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां युवक का राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। .

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version