Home rajasthan 15 अगस्त तक मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, कैसे मनेगा स्वतंत्रता समारोह?

15 अगस्त तक मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, कैसे मनेगा स्वतंत्रता समारोह?

0

रेनवाल में पिछले 24 घंटों में 50 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज
— सड़कें हुई जलमग्न, आवागमन बाधित

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता )। जयपुर जिले में मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। जिले के रेनवाल कस्बे सहित कई कस्बों में बारिश का तेज दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में 50 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की हुई है। ऐसे में सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हैं, और सभी जगह आवागमन प्रभावित है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में मंगलवार का भी अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब दो दिन और ( 15 अगस्त) तक के बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 15 अगस्त समारोह को विशाल स्तर पर मनाने को लेकर विभाग को विचार कर, विद्यालयों में सादे समारोह आयोजित करने के आदेश देने चाहिए। अन्यथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि रेनवाल शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से आमजन को खासी परेशानी हो रही है। वहीं मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में 50 एम एम बारिश दर्ज हुई है। बरसाती नालों में उफान आ गया है। तेज बारिश के चलते शहर के मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। लगातार बारिश से कस्बे के हरिजन मौहल्ला, रैगर मोहल्ला, अंबेडकर कॉलोनी, खटीक मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, खारड़ा बस्ती, महेश नगर ,मुख्य बाजार, जोशी का मोहल्ला में पानी भर गया है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version