Home latest होड प्रेस और पोस्टरों में दिखने की नहीं पब्लिक में देखने की...

होड प्रेस और पोस्टरों में दिखने की नहीं पब्लिक में देखने की करें राजे

0

जयपुर

जयपुर। पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  वसुन्धरा राजे ने कहा कि कार्यकर्ता होड़ प्रेस और पोस्टरों में दिखने की नहीं,पब्लिक में दिखने की करे।पीएम मोदी और   हमारी पिछली भाजपा सरकार के जन हितेषी काम को लोगों तक पहुँचायें।यदि हमें जीत के रिकॉर्ड तोड़ने हैं तो ज़्यादा आत्म विश्वास में रहने के स्थान पर एक जुट,एक मुख और एक सुर होकर कड़ी मेहनत करें।फिर देखिये कैसी जीत होती है,न भूतो न भविष्यति।
  वे जन आक्रोश रैली में बोली कि अब कांग्रेस की इस सरकार के साल नहीं,दिन बचे हैं।सीएम-पूर्व डिप्टी सीएम में बोलचाल ही नहीं है।मंत्री-मंत्री और मंत्री-अफ़सर आपस में लड़ रहे हैं।इन्हें जनता के आंसू पोंछने से कोई मतलब नहीं।
    उन्होंने कहा कि 2003 में हमें अभूतपूर्व 120 सीटें मिली,इसके के बाद कांग्रेस ने दो बार सरकार तो बना ली,पर उसे कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला।हम 2013 में भी 163 सीटों पर जीते।पिछले चुनाव में हम सिर्फ़ आधा प्रतिशत यानि 1 लाख,45 हज़ार मतों से ही पीछे रहे।पूर्व सीएम ने कहा कि ये झाँसो की सरकार है।इसलिए 2018 में तो इन्होंने झाँसों के बल पर सरकार बना ली,पर जनता को जल्द ही समझ में आ गया और 2019 के लोकसभा चुनाव में काँग्रेस का राजस्थान से पूरी तरह सफ़ाया हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version