Home rajasthan हाई कोर्ट के आदेश के बाद पीआरएन में बिजली कनेक्शन के आवेदकों...

हाई कोर्ट के आदेश के बाद पीआरएन में बिजली कनेक्शन के आवेदकों की भीड़

0

जयपुर। पृथ्वीराज नगर में स्थित दर्जनों कॉलोनी के हजारों लोगों को राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश ने बड़ी राहत दी है। 8 मई को राजस्थान हाई कोर्ट ने बिजली विभाग को आदेश जारी कर कहा है कि पृथ्वीराज नगर योजना के तहत बसी हुई कॉलोनीयों के लोगों को उनके सोसाइटियों के पटटों पर बिना किसी अड़चन के बिजली कनेक्शन दिए जाएं। कोर्ट के आदेश 8 मई को जारी होने के 3 दिन तक तो बिजली विभाग कोर्ट के आदेशों की प्रतिलिपि विभाग में आने का इंतजार करता रहा, तीन दिन बाद जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारी राजीव जैन ने एक आदेश जारी कर पृथ्वीराज नगर योजना के तहत आने वाले सभी बिजली विभाग के अधिकारियों को एक नोटिस जारी कर कहा कि पृथ्वीराज नगर योजना के तहत सोसाइटी पट्टों पर या जो भी आवेदन करें चाहे वह किराएदार हो या सोसाइटी पट्टे से वहां निवास कर रहा हो स्थाई निवासी हो उन्हें बिजली का कनेक्शन जारी किया जाए। उसके बाद पृथ्वीराज नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया, लेकिन जिस जोश के साथ लोगों ने आवेदन किए हैं, उस जोश के साथ बिजली विभाग के अधिकारी कनेक्शन जारी करने में उत्साह नहीं दिखा रहे। बिजली विभाग के कार्यालयों के बाहर ईमित्र वालों के जरूर वारे- नारे हो गए। ईमित्र संचालक बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर लोगों से 1800 से ₹2000 वसूल कर रहे हैं। जबकि बिजली विभाग को इस मामले में ऑनलाइन फॉर्म लेना चाहिए थे या फिजिकल फॉर्म सीधे जमा करना चाहिए थे अब ईमित्र संचालक खुद उनके ठेकेदार बन गए और वह खुद फाइल में खट्टी करके लोगों से 700 से ₹800 अतिरिक्त प्रश्न है ऑनलाइन फॉर्म के भी ₹500 जी ले रहे हैं यदि स्टांप लगवाने के बाद फॉर्म जमा करवाते हैं तो उनसे 1800 तो कुछ लोग ₹2000 तक ले रहे हैं। जबकि राजस्थान हाई कोर्ट में और खुद बिजली विभाग के आल्हा अधिकारियों ने साफ कर दिया कि पृथ्वीराज नगर योजना में बेसर लोगों को सोसाइटी पट्टों पर बिजली कनेक्शन देने के साथ निर्देश दिए हैं जिससे लोगों को बिजली का कनेक्शन मिल सके और इलाके में लोगों के साथ बिजली के नाम पर हो रही ठगी रख सके बिजली की चोरी रख सके क्योंकि पृथ्वीराज नगर योजना में बसे हुए लोग मजबूरी बस बिजली की चोरी करते हैं ऐसे में यदि सबको बिजली कनेक्शन मिल गए तो सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा । बिजली कनेक्शन देते समय और करोड़ों रुपए का महीने का बिजली का बिल भी मिलना शुरू हो जाएगा ,जिससे विद्युत वितरण करने वाली कंपनियों को भी को बड़ी राहत मिलेगी।

बिजली विभाग के अधिकारी करें पहला

बिजली विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वह पृथ्वीराज नगर में ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन देने के लिए पहल करें। इसके लिए अभियान चलाएं और जो भी बिजली कनेक्शन लेना चाह रहा है उनको बिजली कनेक्शन देना चाहिए। क्योंकि इससे बिजली विद्युत वितरण कंपनियों को बड़े राजस्व की प्राप्ति होगी, साथ ही जो लगातार घाटा हो रहा था ,उसमें कमी होगी । बिजली की चोरी भी रुकेगी क्योंकि जब राजस्थान हाई कोर्ट ने यह निर्णय कर लिया है और खुद राजस्थान सरकार ने यह मान लिया है और एफिडेविट दे दिया है कि पृथ्वीराज नगर के निवासियों को बिजली के कनेक्शन दे दिया जाए, तो फिर आखिरकार बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले में ढलाई क्यों बरत रहे हैं। जब लोगों ने आवेदन कर दिए तो त्वरित गति से बिजली के कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर देनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version