Home rajasthan स्वर्णकार समाज ने 10वीं और 12वीं कक्षा में अव्वल प्रतिभाओं को...

स्वर्णकार समाज ने 10वीं और 12वीं कक्षा में अव्वल प्रतिभाओं को सम्मानित किया

0

समदडी। प्रेम सोनी वरिष्ठ संवाददाता कस्बे के स्वर्णकार समाज संत अणदाराम महाराज बगेची में हर साल की तरह इस बार भी चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दसवीं कक्षा व 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण्य अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को भामाशाहों की ओर से प्रशस्ति – पत्र एवं सिल्वर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया वही सम्मान समारोह कार्यक्रम में भामाशाहों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया वहीं स्थानीय स्वर्णकार समाज की ओर से भामाशाहों का साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। वहीं भामाशाह रायचंद अजीत की ओर से दसवीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण्य अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 90 सिल्वर गोल्ड देकर बहुमान किया गया।

वहीं स्वर्णकार समाज अध्यक्ष संतोष कुमार हेडाउ नें बताया कि आज जो प्रतिभा सम्मान समारोह संत अणदाराम महाराज शिक्षाशोध सेवा संस्था समदड़ी के तत्वाधान में चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इससे पहले त्रिवेणी प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आगे कर चुके हैं और प्रतिवर्ष प्रतिभाओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं इस बार भी 86 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया वहीं आने वाले दिनों में यह जो कार्यक्रम हिंदुस्तान लेवल का जो किया जा रहा है इससे भी अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता वह गुरुजनों का नाम तो रोशन करेंगे ही लेकिन समाज में भी ऐसी प्रतिभाएं उभर कर सामने आएगी जो आज देखने को मिला है इसी तरह प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज हमेशा तत्पर है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे कार्यक्रम हर साल निरंतर जारी रहेंगे क्योंकि समाज में भामाशाहों की कोई कमी नहीं है और भामाशाहों छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते आएंगे ऐसी ही अपेक्षा समाज भामाशाहों से करता है,

,

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version