मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को दिखाई हरी झण्डी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जैसलमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर के सोनार किले पर हरी झण्डी दिखाकर ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को रवाना किया। अखेप्रोल गेट से हनुमान सर्किल तक निकली इस यात्रा में मुख्यमंत्री हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं गौरव का संदेश दिया।
