Home crime सुमेरपुर सड़क हादसे में 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

सुमेरपुर सड़क हादसे में 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

0

सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव के समीप फोरलेन पर रामदेवरा दर्शन के लिए ट्रैक्टर ट्रोली में सवार होकर जा रहे दर्शनार्थियों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसे को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पुलिस अनुसार गुजरात के अम्बानी थाना क्षेत्र के टुकड़ी निवासी 27 श्र्द्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बाबा रामदेव दर्शन के लिए जा रहे थे। पालड़ी इलाके में दोपहर को हुई दुर्घटना के कारण एकतरफा रास्ता होने से सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 7 श्र्द्धालुओ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ रजत विश्नोई, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी मय जाब्ता मौकै पर पहुंचे। फोरलेन का डायवर्सन करने से यातायात का भारी दबाव बढ़ने से हुई इस भीषण दुर्घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version