Home rajasthan सीपी जोशी वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, राज्य मंत्री संजय शर्मा...

सीपी जोशी वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, राज्य मंत्री संजय शर्मा एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव से मिले

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य की जानकारी ली

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इससे पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा से उनके सरकारी आवास पर व सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व विधायक रामहेत यादव से सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर मुलाकत की और स्वास्थ्य की जानकारी ली व चिकित्सकों से चिकित्सा संबंधी चर्चा की। सीपी जोशी ने सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यालय में नियुक्त वाहन चालक के पिताजी से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा एवं भाजपा कार्यकर्ता भी साथ रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version