Home job / employment सीएचए कार्मिकों के साथ धरने पर बैठे मीणा, राठौड़

सीएचए कार्मिकों के साथ धरने पर बैठे मीणा, राठौड़

0

जयपुर। सीएचए की सरकार से वार्ता विफल होने के बाद राज्यसभा सांसद डॅा. किरोड़ी लाल मीणा हजारों सीएचए कार्मिकों के साथ धरने पर बैठ गए है। मीणा और सीएचए कार्मिकों को समर्थन देने बीजेपी नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए है। दरअसल शासन सचिवालय में सीएचए प्रतिनिधि मंडल और सीएचए अधिकारी डॅा. पृथ्वी के बीच वार्ता विफल होने के बाद हजारों सीएचए के साथ डॅा. किरोड़ी ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया । जिन्हें पुलिस ने अजमेर रोड़ पर कोठारी फार्म हाउस पर ही रोक लिया गया। सबको सड़क से हटाकर कोठारी फार्म में बैठा दिया गया है।

राठौड़ और रामलाल शर्मा ने भी सीएचए की मांगों का समर्थन किया है। इसके साथ ही डॅा. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इनकी मांगे जायज और पूरी होने तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

Previous articleलिज ट्रस बनी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री
Next articleजन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष पाराशर 8 को सुमेरपुर में
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version