सिरो
सांसद चौधरी के साथ परिवारजन मिले विदेश मंत्री से
सिरोही। (तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ) मोबाइल कारोबारी सतीश कुमार माली पुत्र नरसा राम निवासी भीनमाल जो की अपने मोबाइल के कारोबार के चलते भारत से चाइना आते जाते रहते थे। व्यापारी का सा दिन पूर्व अपहरण हो गया था और भारत पर फोन करके उनके भाई से पैसे पैसे भी मांगी गई थी परन्तु 2 दिन पहले अचानक परिवार को यह खबर मिली की उनके पुत्र को किसी ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है जिस पर दुखी परिवार आज सांसद लूम्बाराम चौधरी से मिलकर अपने पुत्र के शव को भारत लाने की गुहार की जिस पर सांसद चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के साथ विदेश मंत्रालय पहुंच कर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ती वर्धन सिंह से मुलाक़ात की एवम मंत्री ने हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस पर भारत सरकार द्वारा चाइना सरकार से फोन पर परिवार से बात करवाकर मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाने के लिए निवेदन किया।
