Home rajasthan समाज सेवा शिविर में सिखाए आत्म रक्षा के गुर, बताया गुड टच...

समाज सेवा शिविर में सिखाए आत्म रक्षा के गुर, बताया गुड टच ,बैड टच

0


भरतपुर _राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर जो कि 11 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को लेकर 17 मई से 31 मई तक सभी स्कूलों में अयोजित किया जा रहा है। उसी कड़ी में अयोजित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुधावई में आज किला स्थित जयशंकर टाईगर जूडो कराते क्लब की दक्ष प्रशिक्षिक एनआईएस कोच पीयूष जयशंकर टाईगर, भरतपुर ताइक्वांडो संघ सचिव दीप्ति शर्मा एवं महाविद्यालय चैंपियन लवली माहौर ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विशेष गुण सिखाए। एनआईएस कोच इंजी. दीप्ति शर्मा ने अतिरिक्त क्लास लेते हुए गुड टच ,बैड टच के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। मार्शल आर्ट प्रशिक्षण व गुड टच बैड टच की जानकारी प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव थे, जिससे सरकार की मंशानुसार ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर की सार्थकता सिद्ध होती प्रतीत होती है।


एनआईएस कोच दीप्ति शर्मा ने मार्शल आर्ट का महत्व बताते हुए कहा कि यह कला महिला आत्मरक्षा के लिए तथा शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए अति आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा शिविर प्रभारी शिक्षक भूपेंद्र सिंह मीना व्याख्याता ने कहा कि पुष्ठ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क से राष्ट्र का निर्माण होता है।

उन्होने टाईगर क्लब के सचिव इंजी पीयूष जयशंकर टाईगर, एनआईएस कोच इंजी दीप्ति शर्मा एवं यूनिवर्सिटी चैंपियन लवली माहौर का आभार व्यक्त किया और कहा कि मार्शल आर्ट से पनपता है। आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास एवं आत्मसुरक्षा की भावना। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अजीत सिंह, कनिष्ठ लिपिक सीमा कुमारी, कार्यालय सहायक कल्पना शर्मा आदि उपस्थित रहे। समाज सेवा शिविर प्रभारी भूपेंद्र सिंह मीना व्याख्याता के निर्देशन में छात्र-छात्राएं 15 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिदिन प्रशिक्षण ले रहे है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version