Home crime सपोटरा मिट्टी में दबने से 3 बच्चियों, 2 महिलाओं सहित 6 की...

सपोटरा मिट्टी में दबने से 3 बच्चियों, 2 महिलाओं सहित 6 की मौत

0

मृतकों में में 2 महिलाएं भी शामिल

खेत से घर लौटते समय अचानक गिरी मिट्टी की ढाए

सपोटरा के मेदपुर गांव में हुआ हादसा करौली। जिले के सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत सिमर के नए मेदपुरा गांव में सोमवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। जहां मिट्टी की का टीला ढहने से 3 तीन बच्चियों और दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई । मिट्टी में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण बचाव कार्य में जूटे हैं ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/10/VIDEO_a1c53650-eaf1-4d45-822f-b4ac2a1691a9.mp4

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि दोपहर में महिलाएं और बच्चे खेत की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में गुजरते समय अचानक मिट्टी का टीला टीला ढह गया। मिट्टी में कई महिलाएं और बच्चे दब गए । अचानक हुए इस हादसे से कोहराम मच गया। बचे हुए लोगों का शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में 6 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version