Home rajasthan सनराइज एजुकेशन एकेडमी के छात्रों ने साइंस, कॉमर्स में मारी बाजी

सनराइज एजुकेशन एकेडमी के छात्रों ने साइंस, कॉमर्स में मारी बाजी

0

बालोतरा ।समदड़ी कस्बे के स्टेशन रोड स्थित सनराइज एजुकेशन एकेडमी विद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य में कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम हाईएस्ट 96•60 परसेंटेज रहा.. जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा उनका विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/05/VIDEO_c5106673-dbb8-461b-b5af-329f6acad442.mp4

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीनियर रिटायर्ड प्रिंसिपल महेंद्र कुमार दवे, विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार शर्मा، राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठन्तरी, अति विशिष्ट अतिथि प्रिंस एजुकेशन हक के जेपी शर्मा द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत की गई।

वहीं कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से सभी उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को साफा एवं माला व तिलक लगाकर एवं प्रिंस एजुकेशन हक की ओर से मोमेंटो एवं कुछ सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

वहीं सभी अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की और कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने पर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है आगे भी इसी तरह आप कड़ी मेहनत और लगन से अच्छे अंकों से पास होकर अपने माता-पिता एवं सनराइज एजुकेशन एकेडमी का नाम रोशन करना है। वही प्रिंस एजुकेशन हक की ओर से घोषणा की गई की सनराइज एजुकेशन एकेडमी का कोई भी एक विद्यार्थी अच्छे अंकों से पास होने पर उस विद्यार्थी की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी ।

इस मौके पर सनराइज एजुकेशन एकेडमी के निर्देशक रामचंद्र चौधरी, विद्यालय प्रिंसिपल आरती शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version