Home rajasthan सचिन पायलट का नहीं आएगा नंबर, राजस्थान में बनेगी भाजपा की दो...

सचिन पायलट का नहीं आएगा नंबर, राजस्थान में बनेगी भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार -शाह

0

गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन पायलट कुर्सी पर कब्जा करना चाहते हैं

भरतपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भरतपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजस्थान में सचिन पायलट का नंबर नहीं आने वाला है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने वाली है। आज यहां 4 जिलो और 19 विधानसभा के 24000 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद है। एक जमाने में कांग्रेस के नेता संसद में हमारे ऊपर हम दो हमारे दो का ताना मारते थे । मगर आज कांग्रेस पार्टी लोकसभा में विपक्ष के नेता को भी स्टेटस नहीं मिल रहा है । भाजपा कार्यकर्ताओं को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मिला है। लेकिन मेरी पार्टी करती है तो वह बूथ पर खड़े हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं की विजय होती है।

पहले तो गैरों से बजा रहे हैं पायलट और गहलोत खामखा लड़ रहे हैं

अमित शाह ने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही सत्ता के लडे जा रहे हैं। गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन हर कीमत पर मुख्यमंत्री बनना चाहता है । लेकिन दोनों नेता खामखां लड रहे हैं। सरकार तो भाजपा की बनने वाली हैं ,उनका नंबर नहीं आएगा । आपका योगदान धरातल पर हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का योगदान ज्यादा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version