Home rajasthan संत दादू दयाल आश्रम में पौधारोपण एवं वितरण समारोह 25 को

संत दादू दयाल आश्रम में पौधारोपण एवं वितरण समारोह 25 को

0
लक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता)। संत दादूदयाल आश्रम “श्री सुखासागर सेवा धाम ” मूंडियागढ़ में राष्ट्रीय आध्यात्मिक ज्ञान सेवा केंद्र के सहयोग से रविवार (25 अगस्त) को सुबह 11 बजे सुखदेवजी महाराज के सानिध्य में भामाशाहों द्वारा निशुल्क पौधारोपण एवं वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
आश्रम के प्रवक्ता कन्हैयालाल कुमावत ने बताया कि भामाशाह सुखाराम, अमरचंद, अनिल भहड़ा काजीपुरा एवं उनकी टीम द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कल्याणकारी सत्संग होगा। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version